कल राजधानी के थोक किराना बाजार रहेगा बंद
भोपाल
राजधानी भोपाल का थोक किराना बाजार मंगलवार को बंद रहेगा। इसके चलते सोमवार को ही भोपाल समेत आसपास के जिलों में किराना सामान की सप्लाई की जाएगी, ताकि खाद्य सामग्री पहुंचाने में दिक्कत न हो।
दरअसल, गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में किराना बाजार बंद रखा जाएगा। 26 जनवरी को सुबह 11 बजे भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के कार्यालय में झंडावंदन किया जाएगा। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महासचिव अनुपम अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस को दाल, चावल, शक्कर, तेल समेत अन्य थोक किराना बाजार बंद रखा जाएगा। इसके चलते जनकपुरी, जुमेराती और हनुमानगंज में दुकानों के ताले नहीं खुलेंगे।
Source : Agency

पाठको की राय